उत्तर प्रदेश के बाद बंगाल से आए बादल अाज आंधी के साथ हो सकती है बारिश

भागलपुर / पटना

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम बनने से शहर में बुधवार की सुबह तीन बजे से तेज बारिश हुई। सुबह आठ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच रुक-रुककर बारिश भी हुई। उसके बाद चली उत्तरी हवाओं ने अचानक ही मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब पांच घंटे में कुल 8.6 एमएम बारिश हुई। गुरुवार को भी शहर में आंधी व बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल तक बने ऊपर हवा के दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद भोलानाथ पुल के नीचे पानी जमने से कई महिलाएं िगर गईं। पानी में गाड़ी बंद होने से भी दिक्कत हुई।

50 गिरा अधिकतम पारा, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा

शहर का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में पांच डिग्री तक घट गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।

भोलानाथ पुल के नीचे जमा पानी, गिरते रहे राहगीर

बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर के भोलानाथ पुल के नीचे पानी जमने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई महिलाएं पुल के नीचे पानी में गिर गईं। लोगों की गाड़ियां भी बीच पानी में बंद हो गयी। लोहापट्टी में भी पानी जमने से लोगों को परेशानी हुई।