खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के अंबो दादपुर रोड में घटित हाई प्रोफाइल घटना नंदकिशोर यादव हत्याकांड मामले में खरीक पुलिस ने रंगरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के चॉपर निवासी कुख्यात बिट्टन यादव कोख़रीक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया. नंदकिशोर यादव हत्याकांड मामले में खरीक पुलिस ने पूर्व में दो अप्राथमिकी अभियुक्त मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर निवासी मिथुन मंडल और कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरमारी गांव के कुख्यात गुड्डू मंडल को पूर्व में खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कुर्सेला शेरमारी के गुड्डू मंडल के साथ मिलकर ₹400000 में सुपारी लेकर नंदकिशोर मंडल की हत्या बीते 24 नवंबर की रात अम्भो दादपुर रेलवे गुमटी से उत्तर केला बहियार में कर दी थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार बिट्टन यादव ने मुंगेर बरियारपुर के मिथुन मंडल नंदकिशोर हत्याकांड मामले के तीसरे अप्राथमिकी अभियुक्त बिट्टन यादव की निशानदेही पर खरीक पुलिस ने अपराधियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन अपराधी भागने में सफल रहा. मालूम हो कि बीते 26 नवंबर को लोदीपुर निवासी नंदकिशोर मंडल को कुख्यात बिट्टन यादव ने अपने सहयोगी मुंगेर बरियारपुर के कुख्यात अपराधी मिथुन मंडल और कुर्सेला सिर मारी के कुख्यात अपराधी गुड्डू मंडल की मिलीभगत से नंदकिशोर मंडल को फोन कर खरीद के लोदीपुर से दादपुर बुलाया. दादपुर आने के क्रम मेंअम्भो से जाने वाली रेलवे समपार से ठीक 100 मीटर उत्तर की केला खेत में गले में गमछा का फंदा लगाकर अपराधियों ने चार लाख की सुपारी लेकर नंदकिशोर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी.

मालूम हो की नंदकिशोर मंडल नवगछिया के हाई प्रोफाइल हत्याकांड विनोद यादव हत्याकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त रहा था. जेल से निकलने के बाद नंदकिशोर पर काल का साया मंडरा रहा था. नंदकिशोर को पता था जेल से निकलने के बाद इसका मरना तय है. यही वजह था कि उसने अपना पैतृक घर सधवा को छोड़कर खरीक के लोदीपुर में डेरा डाले हुए. हत्यारों ने शूटरों के हाथों नंदकिशोर की सुपारी ₹400000 में तय कर दी थी. नंदकिशोर अपने आपको सुरक्षित करने के लिए अपने पूर्व के अपराधिक गैंग को छोड़ छोड़ कर मुंगेर बरियारपुर के कुख्यात मिथुन मंडल गिरोह में काम करने लगा था. नंदकिशोर मंडल की सुपारी देने वाले आकाओं ने नंदकिशोर की हत्या का षड्यंत्र बड़ी ही सफाई से किया था.

नंदकिशोर को इस बात का भनक नहीं लगा कि वह जिस अपराधिक गुट में काम कर रहा है उसी टीम के अपराधियों को नंद किशोर की हत्या की सुपारी दे दी जाएगी. ऐसा ही हुआ. नंद किशोर मंडल के अपने ही अपराधिक गुटके मुंगेर बरियारपुर के मिथुन मंडल कुर्सेला के गुड्डू मंडल और रंगरा चापर के बिट्टन यादव ने मिलकर ₹400000 में नंदकिशोर की हत्या की सुपारी ले ली सभी हत्यारों ने मिलकर नंदकिशोर को घर से 24 नवंबर को बुलाया नंदकिशोर अपने दोस्तों के बुलावे पर दादपुर के लिए चला दादपुर पहुंचने से पहले रेलवे ढाला के समीप नंदकिशोर की गमछी से फांस लगाकर बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी.
इस संदर्भ में 26 नवंबर को खरीक थाना में मृतक की मां सीता देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें टीएन यादव समेत अन्य नामजद है खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की नंदकिशोर मंडल हत्याकांड में जो भी अपराधी स्थल पर हत्या करने में शामिल थे उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब इस मामले के मास्टर माइंड की तलाश है. हत्याकांड में शामिल नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी.
