नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र में खरीक प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में चालक गया जिले के अलीगंज निवासी मो. फकरूद्दीन की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि खलासी मौके से भाग निकला। गया जिले से छड़ लदाकर ट्रक चालक पूर्णिया जा रहा था। घटना की सूचना पर खरीक पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। ट्रक को पुलिस कब्जे में रखा गया है।

