खरीक : थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गाॅव मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो मे हुए मारपीट मे एक पक्ष से विनोद दास सभापति दास लूखो देवी सचिन कुमार एवं दुसरे पक्ष से मीरा देवी ब्रहमचारी दास एवं अखिलेश कुमार घायल हो गया. सभी घायलो को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया. जहां डाॅ0 नीरज कुमार ने सभी घायलो का इलाज किया. किन्तु लूखो देवी एवं मीरा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको मायागंज रेफर कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक : थाना क्षेत्र के काजीकौरैया गाॅव मे लवारिस अवस्था मे खरा एक टैक्टर बरामद हुआ है. जिसमे खेत जुताई वाला हल लगा हुआ है. ग्रामीणो द्वारा दी गई सूचना पर थानाध्यक्ष सुदिन राम मौके पर पहुँच कर उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. टैक्टर पर नंबर भी स्पष्ट रूप से नही लिखा हुआ है. लोगो द्वारा तरह तरह की चर्चा की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है.

