खरीक : खरीक अंचल के अठगामा गंगा नदी धार में सोमवार को मछली मारने गये अठगामा निवासी मोहम्मद शमीम आलम का 12 वर्षीय पुत्र फिरदोस अलम की नदी में डूबने से मौत हो गयी.देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश खोजने की कोशिश की गयी लेकिन लाश नहीं मिली.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने बताया कि नदी में बालक की डूबने की सूचना एसडीआरएफ खगड़िया को दी गई है.देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम खरीक नहीं पहुंच सकी है. नदी में डूबे बालक की बरामदगी के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है.

