खरमास का समापन 14 को, 15 से शादी-विवाह, तिलक, मुंडन, गोद भराई आदि शुभ कार्य शुरू

धर्म

खरमास का समापन 14 जनवरी को होगा। इसके बाद शादी-विवाह, तिलक, मुंडन, गोद भराई आदि शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार मकर संक्रांति भी 15 जनवरी को होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बूढ़ानाथ मंदिर के टुन्ना पंडित ने बताया कि खरमास का समापन 14 जनवरी को रात 8:34 मिनट में होगा। इस दौरान सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इधर ओमीक्रोन के बढ़ते मामले के बाद शादी-विवाह के लिए होटलों व विवाह भवन की बुकिंग कैंसिल होने की संभावना बढ़ गयी है।

एक होटल के मैनेजर शकील आजाद ने बताया कि अभी तक कोई बुकिंग रद नहीं हुई है। लोग भी प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। भीखनपुर के समीर ने बताया कि उनके परिवार में छह फरवरी को शादी है। ओमीक्रोन के कारण मन में दुविधा की स्थिति हो चुकी है।

जनवरी में 11 दिन शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त

जगन्नाथ मंदिर के पंडित सुभाष पाण्डेय ने बताया कि जनवरी माह में 15 से शादी की शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगी। इसके बाद 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29 व 30, फरवरी में 4, 5 6, 9, 10, 11, 16, 17, 18, 19, 20 व 21, अप्रैल में 15, 17, 19, 20, 21,22, 23, 27, 28 ,मई में 2,3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 31 , जून 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 व 26, जुलाई 2, 3, 5, 6, 8, नवंबर 4, 26, 27, 28 व दिसंबर माह में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 12, 13, 14 व 15 को विवाह का शुभ मुहूर्त है। यह मुहूर्त मिथिला व काशी पंचांग के अनुसार है।