खगड़ा के सरपंच पद को लेकर हुए उपचुनाव में 40 प्रतिशत मतदाता ने किया मतदान-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत में सरपंच पद चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. उपचुनाव को लेकर के रविवार सुबह सात बजे से सभी 14 बूथों पर मतदान आरंभ हुआ जो संध्या पांच बजे तक चला. खगड़ा पंचायत के कुल 7523 मतदाताओं में सरपंच पद के उपचुनाव में 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मतदान की प्रक्रिया समपन्न होने के बाद सभी मत पेटी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बज्र गृह में रखा गया. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में सरपंच पद का उपचुनाव संपन्न हुआ. मतदान में 40 प्रतिशत मतदाता ने मतदान किया है. 12 मार्च को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बज्र गृह में मतगणना का कार्य संपन्न होगा.

चुनाव को लेकर खगड़ा पंचायत में सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया था. चुनाव के दौरान एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, सहित नारायणपुर बीडीओ सभी बूथों का निरीक्षण कर रहे थे. मालूम हो कि सरपंच पद के चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. सरपंच पद पर आशा साहू, गौरी कुमारी एवं रंजन देवी चुनाव मैदान में है. तीनो प्रत्याशियों की किस्मत रविवार को मतदान के बाद मतपेटी में बंद हो गई है. तीनों प्रतियाशियो के किस्मत का फैसला 12 मार्च को मतगणना के बाद होगा.

2.