खगड़ियाः मानसी में गाय को साथ ले कुएं में गिरा युवक, SDRF की टीम ने बॉडी को निकाला बाहर

भागलपुर / पटना

खगड़ियाः मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में एक युवक गाय के साथ कुएं में गिर गया. ये खबर सुनते ही सैदपुर में आफरा-तफरी मच गई. एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को मृत अवस्था में बाहर निकाला.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, सैदपुर के वार्ड नंबर 4 में किशुन साह की मां के श्राद्ध कर्म के भोज का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं बगल में किशुन साह के भाई देवेन्द्र साह की गाय बांधी हुई थी। अचानक गाय भड़क गई. किशुन साह का 27 वर्षीय शादीशुदा पुत्र अजीत कुमार साह गाय को पकड़ने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान वह गाय के साथ कुएं में जा गिरा.

बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम
स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह रस्सी के सहारे से गाय को जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया, जो बिल्कुल ठीक है. लेकिन अजीत कुमार साह का कोई अता-पता नहीं चला। पंचायत के मुखिया, और जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने मानसी थाना प्रभारी और एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी.

कुएं में मर चुका था युवक
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर अजीत को कुएं से बाहर निकला. इसे आनन-फानन में मानसी पीएससी ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.