कटिहार के कुर्सेला में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने ही प्रेमी के साथ शादी रचा ली और पति को छोड़ दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बारे में बताया जा रहा है दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं और शादीशुदा प्रेमिका पहले भी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है. आज दोनों प्रेमी युगल गांव वाले के हत्थे चढ़ गए और ग्रामीणों ने इनके छुप-छुप कर चल रही प्रेम कहानी का अंत करते हुए दोनों प्रेमी युगल की सड़कों पर ही शादी करवा दी.


इस दौरान प्रेमी द्वारा इस तरह शादी के विरोध करने पर उस पर हमला भी हुआ. शादीशुदा प्रेमिका के तीन बच्चों में दो बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने की सहमति जताई जिसे गांव वालों ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी और पूरा मामला गांव वालों ने ही निपटा लिया.
