कटिहार से दिल्ली तक जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 15 तक रद्द

NEWS

कटिहार वाया सहरसा दिल्ली चंपारण एक्सप्रेस अप-डाउन तीन दिन बंद रहने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। कटिहार की तरफ से यह ट्रेन 8, 11 और 15 को रद्द रहेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली की तरफ से चंपारण हमसफर (15706) 9, 12 और 16 अप्रैल को रद्द रहेगी। ऐसे में कटिहार, सहरसा के अलावा समस्तीपुर, मोतिहारी सहित अन्य जगहों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के कारण चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को कटिहार और दिल्ली दोनों तरफ से तीन-तीन दिन रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

कटिहार-अमृतसर ट्रेन भी रहेगी रद्द
मेंटेनेंस कार्य के कारण रेलवे ने कटिहार-अमृतसर अप-डाउन एक्सप्रेस को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। कटिहार-अमृतसर (15707) पांच और 12 अप्रैल को रद्द रहेगी। अमृतसर-कटिहार (15708) आठ और 15 अप्रैल को रद्द रहेगी।