कटिहार: सीमांचल एक्सप्रेस से हुआ हादसा.. पटरी पर जा रहे 3 लोगों की ट्रेन से कटने से मौत

भागलपुर / पटना

कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बुधवार सुबह 8:45 बजे कटिहार से महज 5 किलोमीटर दूर कारी कोसी नदी के लाल पुल के पास दिल्ली से आ रही सीमांचल एक्सप्रेस से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई। उनके तीन साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसे में जीवित बचे लोग घटनास्थल से दो साथियों के शव लेकर भाग गए। तीसरे का शव काेसी नदी में गिर गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम के निर्देश पर गोताखाेर टीम ने दो घंटे बाद शव बरामद किया। रेल डीएसपी उपेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोग कटकर मरे हैं, जिनमें दो के शव उनके साथी लेकर चले गए। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन मृतकों में दो कोढ़ा के रहनेवाले थे और तीसरा सेमापुर के घुसकी गांव का था।

बताया जाता है कि मो. शाहजहां (22) और समाजुल (23) बकरीद में ससुराल घुसकी आए थे। वहीं से दोनों शहाबुद्दीन (15) और तीन अन्य के साथ करीब 5 किमी दूर पीर मजार जा रहे थे। सभी लोग बात करते हुए पैदल ही रेल पटरी पर जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली की ओर से सीमांचल एक्सप्रेस आ गई और बातचीत में मशगूल तीनों जब तक सचेत हो पाते, ट्रेन की चपेट में आ गए।