भारतीय रेलवे की टे्रनों की नयी समय सारिणी 1 जुलाई 2019 से प्रभावी होगी। इसके अलावा रेलवे ने 16 यात्री सवारी गाड़ियों की गति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत बढ़ायी हैं। टे्रनों का विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किये गये हैं। एनएफआर के सीपीआरओ प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि जिन टे्रनों का समय पांच मिनट से तीस मिनट तक घटाया गया है।.
टे्रनों का समय पांच मिनट से 30 मिनट तक घटाया गया है
इनमें 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 12504 अगरतला-बेंगलोर कैंट हमसफर एक्सप्रेस, 13714 अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस, 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस, 15630 सिलघाट टाउन-तांबरम नगांव एक्सप्रेस, 15418 सिलघाट टाउन-अलीपुरद्वार जंक्शन से राज्यरानी एक्सप्रेस, 13245 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेन्द्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस, 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस, 1631 गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस, 15960 डिबु्रगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस, 14055 डिबु्रगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 1515 एक्सप्रेस, 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 15909 डिबू्रगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 13174 अगरतला-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस आदि का आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि 12346 गुवाहाटी-हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस का गुवाहाटी में प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। 13245 न्यू जलपाईगुड़ी-राजेन्द्रनगर कैपिटल एक्सप्रेस एवं 15722 न्यू जलपाईगुड़ी-दीघा पहड़िया एक्सप्रेस का न्यू जलपाईगुडी से प्रस्थान के समय बदलाव किया गया है। 13150 अलीपुरद्वार जं. से प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस का कटिहार से प्रस्थान का समय में बदलाव किया गया है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न डेमू पैसेंजर टे्रनों का विभिन्न स्टेशनों जैसे कटिहार, सिलीगुड़ी, राधिकापुर आदि में प्रस्थान के समय में बदलाव किये गये हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत 67 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के समय-सारणी बदल दिया गया है। नये टाइम टेबल के अनुसार कटिहार रेलवे जंक्शन से खुलने वाले 3034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन कटिहार से 15.20 बजे, 75757 कटिहार जोगबनी डेमू पैसेंजर ट्रेन ढ़ाई बजे के बदले 3 बजे सुबह, 75745 कटिहार जोगबनी डेमू पैसेंजर 12.15 बजे, 75761 कटिहार जोगबनी डेमू पैसेंजर 18.00 बजे, 75738 कटिहार-तेजनारायण पुर डेमू पैसेंंजर 14.20 बजे किया जायेगा।

वहीं जोगबनी से खुलने वाली 75752 जोगबनी कटिहार डेमू पैसेंजर ट्रेन सुबह तीन बजे, 75762 जोगबनी-कटिहार पैसेंजर डेमू पैसेंजर चार बजकर पैंतालीस मिनट, 75758 जोगबनी कटिहार डेमू पैसेंजर सुबह छह बजकर पंद्रह मिनट, 75746 जोगबनी कटिहार डेमू पैसेंंजर 15.45 बजे, 75756 जोगबनी-कटिहार डेमू पैसेंजर शाम 18 बजे जोगबनी से खुलेगी। .
