नवगछिया : SDM ने तैयार कराया मास्टर प्लान.. बाजार पूरी तरह होगा जाम मुक्त, वाहनों की नो एंट्री

NEWS

नवगछिया एसडीओ ने बाजार में जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए रूट चार्ट तैयार किया है। इसमें वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बाजार क्षेत्र में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक किसी भी प्रकार के व्यावसायिक वाहन मसलन ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप वैन, मालवाहक वाहन, ई-रिक्शा एवं टेम्पो का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैर व्यावसायिक वाहन एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों जैसे निजी वाहन, स्कूल बस, ऐम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशामक वाहन, सरकारी वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सुबह 10 से रात 8 बजे के दौरान ई-रिक्शा एवं टेम्पो के परिचालन के लिए मक्खातकिया- नवादा से रेलवे स्टेशन एवं एनएच-31 की ओर से आने वाले वाहन नगर परिषद् कार्यालय से दायें मुड़ते हुए राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया होकर जाएंगे। उसी प्रकार रेलवे स्टेशन, नवगछिया से मक्खातकिया, नवादा जाने वाले वाहन भी राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया होते हुए नगर परिषद् कार्यालय के बगल वाले रास्ते से होकर जाएंगे।

मकन्दपुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन बाल भारती विद्यालय (हिन्दी मीडियम) के बगल से पोस्ट ऑफिस होकर दुर्गा स्थान होते हुए वैशाली होटल के पास निकलकर स्टेशन तक जाएंगे। वापसी के लिए रेलवे स्टेशन से मकन्दपुर चौक की ओर जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस होते बाल भारती के बगल से निकल कर गौशाला रोड होते हुए वापस मकन्दपुर चौक की ओर जाएंगे।

वाहन का पड़ाव- नो एंट्री की अवधि में मक्खतकिया नवादा की ओर से आने वाले सभी व्यवसायिक वाहनों को बीएसएनएल कार्यालय के पास निर्धारित पड़ाव से आगे तथा मकन्दपुर चौक से नवगछिया बाजार की ओर जाने वाले सभी व्यवसायिक वाहनों को बाल भारती (इंग्लिश मीडियम) के पास निर्धारित पड़ाव से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।