अकबरनगर के पास दो ऑटो की टक्कर में 62 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर शशिकांत झा की शुक्रवार की रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घायल काे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अकबरनगर के पास पेट्रोल पंप के आगे अनियंत्रित होकर दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। वह झारखंड में जमशेदपुर में सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह मिरजान हाट स्थित मानिकपुर कॉलोनी में अपने रिश्तेदार आदित्यनाथ के यहां आए थे। शशिकांत अपने बेटे राजीव रंजन झा को लेकर यहां आए थे। उन्होंने आदित्य को कॉल किया कि मैं यहां आ गया हूं, आइए पर व्यस्तता की वजह से आदित्य घर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि रूक जाइए, शनिवार को जाइएगा। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं घर जाना जरूरी है।

इसके बाद वे अपने बेटे राजीव के साथ बस स्टैंड गए, जहां रांची वाली बस से अपनी प|ी के इलाज के लिए उनका बेटा चला गया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन वर्द्धमान ट्रेन से बरियारपुर जाने के लिए पहुंचे, लेकिन ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह ऑटो रिक्शा से ही बरियारपुर के लिए निकल गए। इसी बीच रास्ते में ही यह घटना घट गई। बताया गया कि वह बरियारपुर के आशा टोला फुलकिया में अपने घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शशिकांत एक पत्रकार के बहनोई थे। इधर, सूचना मिलने के बाद देर रात अस्पताल में शहर के पत्रकारों की भीड़ लग गई।
शशिकांत झा जमशेदपुर पे पदस्थ थे। वह स्वर्ण रेखा परियोजना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। वे पिछले साल रिटायर हुए थे। उनकी बेटियां और एक बेटा है। बेटा राजीव रंजन स्टेट बैंक के मुंगेर शाखा के मैनेजर हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
