भागलपुर : भारत बंद को देखते हुए शहर के विभिन्न निजी स्कूलों में पठन-पाठन सहित परीक्षा स्थगित

भागलपुर / पटना

भारत बंद को देखते हुए शहर के विभिन्न निजी स्कूलों में पठन-पाठन सहित परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। सोमवार को स्कूल बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना देर शाम को स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों को मैसेज द्वारा दे दी गयी है। माउंट असीसी स्कूल बंद रहेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माउंट कारमेल में परीक्षा नहीं होगी। डीएवी में परीक्षा को स्थगित कर रि-शिड्यूल कर दिया गया है। हैप्पी वैली में होने वाली परीक्षा को भी सोमवार को स्थगित किया गया है। एसकेपी स्कूल डीएवी भी बंद रहेगा। आदमपुर की रहने वाली अभिभावक मंजरी ने बताया कि उनकी बेटी माउंट कारमेल में पढ़ाई करती है।

देर शाम स्कूल से संदेश आया कि सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित रहेगी। वहीं सोमवार से सरकारी स्कूल भी खुल जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल का संचालन किया जाएगा।