एक बार फिर से महंगी हुई रसोई गैस, जानिए आज से कितनी कीमत चुकानी होगी..

राष्टीय / अंतरराष्टीय

तेल एवं गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की मुश्किल थोड़ी और बढ़ा दी है। सितंबर माह में गैर रियायती 14. 2 किलो वाले रसोई गैस सिलिंडर के लिए 31 रुपया अधिक भुगतान करना होगा। कॉमर्शियल सिलिंडर भी 48 रुपये महंगा मिलेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब तक 14.2 किलो वाले गैर रियायती रसोई गैस सिलिंडर का मूल्य 885.50 रुपये था जो बढ़कर 916.50 रुपये हो गया है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत भी 1,542 रुपये से बढ़कर 1,590 रुपये हो गई है।

रियायती सिलिंडर पर सितंबर माह में 408.11 रुपये की सब्सिडी मिलेगी जो अगस्त में 378.63 रुपये थी। इसमें 19.48 रुपये की वृद्धि हुई है। नई दरें एक सितंबर से प्रभावी होंगी।

अगस्त की शुरुआत में भी बढ़ी थी कीमत

अगस्त महीने के पहले दिन ही तेल एवं गैस कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया था। रियायती रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 38 रुपये बढ़ी थी। 14.2 किलो का रसोई गैस सिलिंडर एक अगस्त से 885.50 रुपये कर दिया गया था।।

इससे पहले इसकी कीमत 847.50 रुपये थी। इस तरह से इसमें 38 रुपये की वृद्धि की गई थी। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत भी बढ़ा दी गई थी और इसकी कीमत 1542.00 रुपये कर दी गई थी।

पहले इसकी कीमत 1494.50 रुपये थी। इसमें 47.50 रुपये की वृद्धि की गई थी और प्रति सिलिंडर की राशि 344.88 रुपये की जगह 378.63 रुपये कर दी गई थी । जुलाई माह की तुलना में यह 33.75 रुपये अधिक था।