इंटर पास 4 लाख छात्राओं के खाते में दो दिनों में भेजे जाएंगे ‌~400 करोड़

शिक्षा/जानकारी

वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट पास अविवाहित लगभग 4 लाख छात्राओं के खाते 400 करोड़ की राशि दो दिनों में चली जाएगी। इस साल प्रथम श्रेणी में मैट्रिक उत्तीर्ण सभी वर्ग की 1,65,591 छात्राओं के खाते में 10-10 हजार की दर से 165 करोड़ 59 लाख 10 हजार रुपए भी दो दिनों में चले जाएंगे। राज्य के 1.78 करोड़ स्कूली बच्चों को पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल सहित विभिन्न योजनाओं की राशि इस माह के अंततक मिल जाएगी। 9वीं कक्षा के लगभग 16 लाख छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न वर्ग के पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग बच्चों के पोशाक की राशि के लिए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से 700 करोड़ से अधिक राशि मांगी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना के तहत सभी अविवाहित उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे जाएंगे। 2021 इंटरमीडिएट परीक्षा में 6,43,678 छात्राएं शामिल हुई थीं। इनमें सभी संकायों में 5,18,591 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। एक अप्रैल 2021 के बाद रिजल्ट आता तो प्रत्येक पास अविवाहित छात्रा को 15 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि मिलती। इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 8,24,893 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें 1,65,591 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कक्षावार दी जाती है छात्रवृत्ति की राशि

सरकारी स्कूलों के साथ ही सरकार से अनुदानित स्कूलों मदरसा और संस्कृत विद्यालय सहित सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं विभिन्न योजनाओं की राशि दी जाती है। 9वीं कक्षा में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को साइकिल खरीद के लिए 3-3 हजार रुपए दिए जाते हैं। कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी छात्राओं को पोशाक की राशि दी जाती है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को पोशाक की रा

शि दी जाती है। कक्षावार छात्रवृत्ति दी जाती है।

 

नामांकित सभी बच्चों को मिलेगी योजनाओं की राशि

पोशाक, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के मद में 4 हजार करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। सत्र 2020-21 में 11 माह तक कोरोना के कारण स्कूल बंद रहे। बच्चे स्कूल नहीं आ सके, इसलिए हाजिरी भी नहीं बनी। इस कारण स्कूल में नामांकित सभी बच्चों को विभिन्न योजनाओं की राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने सभी बच्चों के खाते में राशि देने का निर्णय फरवरी माह में ले लिया था। बच्चों के आधार से जुड़े बैंक खाते में योजनाओं की राशि जाएगी।

मार्च क्लोजिंग के कारण राशि निकासी में हुई देर

मार्च क्लोजिंग के कारण राशि निकासी में देर हुई थी। फिर कोरोना के कारण भी कार्य प्रभावित हुए। पिछले साल कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से 75 प्रतिशत कक्षा में बच्चों की अनिवार्यता शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी है। इस योजना की राशि मेधासॉफ्ट के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में भेजनी है। स्कूलों के प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षा अधिकारियों से बच्चों का मेधासॉफ्ट में एप्रूवल भी ले लिया गया है। मेधासॉफ्ट में अंकित सभी बच्चों को योजनाओं की राशि दी जाएगी। कक्षा एक से आठ के बच्चों के लिए एप्रूवल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और हाईस्कूल के बच्चों का एप्रूवल डीपीओ (माध्यमिक) से लिया गया है।

}प्रारंभिक स्कूल : 69574
} माध्यमिक स्कूल : 8000
पोशाक राशि (सालाना)
} कक्षा 1-2 : 600 रुपए
} कक्षा 3-5 : 700 रुपए
} कक्षा 6-8 : 1000 रुपए
} कक्षा 9 -12 : 1500 रुपए
छात्रवृत्ति राशि (सालाना)
} कक्षा 1-4 : 600 रुपए
} कक्षा 5-6 : 1200 रुपए
} कक्षा 7-10 : 800 रुपए
साइकिल योजना
} कक्षा 9 के सभी छात्र व छात्राओं को 3000 रुपए मिलते हैं।
1.78 करोड़ स्कूली बच्चों को इस माह मिलेगी छात्रवृत्ति योजना की राशि