आज पुष्य नक्षत्र, दोपहर तीन बजे से जमकर होगी खरीदारी, कल दोपहर तक शुभ

धर्म

सोमवार से शुरू हाेने वाले पुष्य नक्षत्र के लिए भागलपुर का बाजार पूरी तरह तैयार हो चुका है। ज्वेलरी हो या ऑटोमोबाइल हर तरह के सेगमेंट में भारी छूट दी जा रही है। ऑफर्स से पूरा बाजार खिल उठा है। भागलपुर में पारंपरिक सर्राफा बाजार के साथ कई ज्वैलरी आउटलेट्स में ऑफर्स ही ऑफर्स हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा कार और बाइक्स के नए मॉडल के लुक और छूट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बजाज की गाड़ियां हों या फिर मारुति, फोर्ड के मॉडल हों या टू-व्हीलर सभी शोरूम पर पूछपरख और बुकिंग की जा रही है।

टू-व्हीलर बाजार में सबसे ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी भी जमकर होगी। बाजार इस बार सभी तरह के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद में है। कुछ वर्षों से भागलपुर में हर साल त्योहारी मौसम में 3 से 4 हजार टू-व्हीलर्स बिक रहे हैं। इस बार यह आंकड़ा 5 हजार के पार हो सकता है। पारंपरिक रूप से मोटरसाइकिल के बाद स्कूटी सेगमेंट में बिक्री लगातार बढ़ रही है। रॉयल एनफील्ड से लेकर हीरो और टीवीएस जैसी कंपनियों के नए मॉडल्स पर ग्राहकों की नजर है।