आज दो केंद्रों पर फ्रंटलाइन वर्करों-अधिकारियों को लगेगा कोरोना टीका.. पैनकार्ड के साथ

सूचना/खबरे

सोमवार को जिले के दो कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर 400 फ्रंटलाइन वर्करों एवं अधिकारियों को कोरोना का टीका लगेगा। इसको लेकर नवगछिया एवं सदर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नवगछिया एवं सदर अस्पताल में बने टीकाकरण केंद्रों पर 400 फ्रंटलाइन वर्कर एवं अधिकारियों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा तो मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र समेत जिले के 13 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 3107 डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। लाभुकों को मै

सेज भेज दिया गया है।

बावजूद अगर किसी तक मैसेज नहीं पहुंचा है और उनका डिटेल कोविन पर लोड है तो वे आधार व पैनकार्ड के साथ आकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मंगलवार तक कोरोना का टीका लगेगा।