सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रखंड के बौरने स्थान आने की खबर के बाद से ही गांव में उत्सवी सा माहौल दिख रहा है।गांव की सड़कों का साफ-सफाई की जा रही है। गांव से सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों व आसपास की सफाई में लगे हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिस ऐतिहासिक माता भगवती के मंदिर परिसर में अभिनेता का मुंडन संस्कार कार्यक्रम होगा उसे भी संजाया-संवारा जा रहा है। लोग अपने घरों का भी रंग-रोगन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपना मुंडन कराने बौरने गांव आ रहे हैं।

बौरने गांव जाने के लिए जयप्रभानगर स्थित बागमती घाट से नाव से नदी पारकर बौरने स्थान जाएंगे। वैसे तो अभिनेता का पैतृक गांव पूर्णिया जिले के मल्डिहा है। बॉलीवुड स्टार सुशांत का ननिहाल बौरने स्थान गांव है। वे स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह के नाती व वीरेन्द्र प्रसाद सिंह के भांजा हैं।

बताया जाता है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मां उषा देवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन अपनी मां के प्रति प्रेम व श्रद्घा ही उन्हें खगड़िया आने को शायद मजबूर किया है। बताया जाता है कि वषोंर् पूर्व उनकी मां ने बौरने स्थित अति प्राचीन मां भगवती देवी स्थान में मन्नत मांगी थी। बताया जाता है कि मां की कृपा से मनोकामना पूर्ण हुई। चार बहनों में एक मात्र भाई सिने स्टार सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ। अपनी मां की भावनाओं का सम्मान करते हुए बॉलीवुड की चकाचौंध भरी जिन्दगी से अलग हटकर वे मुंडन संस्कार कराने आ रहे हैं।
