जिले में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने मंगलवार को जिले के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को अॉफिस में ही घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विजिलेंस टीम ने कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के बीईओ को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो चार हजार रुपये घूस ले रहे थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का नाम अभयनाथ मिश्रा बताया जाता है। दरअसल निगरानी की टीम को इस अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसके बाद उसने कार्रवाई की।

निगरानी के अफसरों ने बीआरसी भवन में छापा मार कर बीईओ को गिरफ्तार किया। फिलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने साथ ले गयी है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया।
