भागलपुर: काॅलेज के स्नातक छात्राें की यह शिकायत जल्द दूर हाेेगी कि विवि उन्हें दीक्षांत समाराेह में शामिल नहीं करता है अाैर पीजी के छात्राें की तरह डिग्री नहीं देता है। राजभवन ने एेसे छात्राें के लिए भी दीक्षांत समाराेह अायाेजित करने का निर्देश दिया है। टीएमबीयू अगस्त से इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरेक काॅलेज में दीक्षांत समाराेह किया जाएगा जिसमें संबंधित काॅलेज के छात्राें काे डिग्री अाैर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। लंबे समय से स्नातक के छात्राें के लिए दीक्षांत समाराेह की मांग हाे रही थी।

पूर्व कुलपति प्राे. अारएस दूबे के समय यह प्रयास भी हुअा था कि पीजी के छात्राें की तरह स्नातक के छात्राें के लिए दीक्षांत समाराेह अायाेजित किया जाए। लेकिन मामला अटक गया था।

राजभवन के नए निर्देश के बारे में प्रोवीसी प्राे. रामयतन प्रसाद ने बताया कि अंगीभूत काॅलेजाें में ताे दीक्षांत समाराेह किया ही जाएगा, काेशिश की जाएगी कि संबद्ध काॅलेजाें में भी अायाेजन हाे क्याेंकि वहां के छात्र भी विवि के हिस्सा हैं। जल्द ही तय कर लिया जाएगा कि किस सत्र के छात्राें काे दीक्षांत समाराेह में डिग्री अाैर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। राजभवन ने कहा है कि किसी काॅलेज में कुलपति ताे किसी में वह शामिल हाेंगे।












