युवा राजद का सृजन घोटाला के विरोध में पटना में कल एक दिवसीय उपवास: अरुण यादव

शिक्षा/जानकारी

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि सृजन घोटाला मामले को लेकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफा की मांग और सृजन घोटाला की सुप्रीमकोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश के निगरानी में सीबीआई जांच करने की मांग तथा नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर सृजन घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा अविलंब एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दिनांक 16 सितम्बर, 2017 समय 11ः00 बजे दिन में स्थान गर्दनीबाग, पटना में प्रदेश युवा राजद, बिहार द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस उपवास कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे।

श्री यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी सुशील कुमार मोदी के खिलाफ जब तक कथित सृजन घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती और अपने पद से इस्तीफा नही दे देते तब तक युवा राजद चैन से नहीं बैठेंगे. उपवास कार्यक्रम के बाद युवा राजद 5 अक्टूबर 2017 को राजभवन मार्च करेगा।