विक्रमशिला पुल पर जाम की समस्या से मिलेगा निजात प्रशासन करने जा रही ये काम -Naugachia News

भागलपुर / पटना

विक्रमशिला पुल पर ओवरटेकिंग और जाम की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है। पुल पर ओवरटेकिंग रोकने के लिए अस्थायी डिवाइडर लगाने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पुल पर डिवाइडर लगाने को लेकर वे वरीय अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में चर्चा करेंगे। पुल की मरम्मत का कार्य समाप्त हो जाने और स्थिति सामन्य हो जाने के बाद इसे लागू किया जा सकता है। पुल पर जाम लगने का सीधा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ता है जिससे लोगों को समस्या होती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ई-रिक्शा को कराना होगा रजिस्ट्रेशन:

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने और जाम की समस्या को दूर करने के लिए ई-रिक्शा की मनमानी पर भी रोक लगायी जायेगी। स्मार्ट सिटी को लेकर होने वाली बैठक में इस बिंदु पर भी चर्चा होनी है। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने की वजह से ई-रिक्शा चालक मनमानी करते हैं जिससे समस्या उत्पन्न होती है। एसएसपी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ई-रिक्शा चालकों को भी सारे नियम मानने पड़ेंगे और निर्देश की अवहेलना पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

ऑटो की होगी कोडिंग, बनेंगे पड़ाव स्थल:

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर ऑटो चालकों की मनमानी भी रोकी जायेगी। अधूरे पड़े ऑटो कोडिंग को पूरा किया जायेगा। कोड के अनुसार ऑटो के रुट तय किये जायेंगे। इतना ही नहीं ऑटो के लिए पड़ाव स्थल भी चिन्हित किये जायेंगे जिससे कहीं पर भी रोक देने की उनकी मनमानी पर रोक लगायी जा सके। गौरतलब है कि ऑटो की कोडिंग कराने का काम शुरू हुआ था जो पूरा नहीं हो सका। कोडिंग किये जाने के बाद प्रत्येक ऑटो को एक कोड मिलेगा और उस कोड के लिए रुट तय होगा जिसके अलावा दूसरे रुट पर उस ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

वर्जन

विक्रमशिला पुल पर ओवरटेकिंग और उसकी वजह से लगने वाले जाम की समस्या से बचने के लिए अस्थायी डिवाइडर लगाने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में इस बिंदु पर चर्चा की जायेगी। ई-रिक्शा के रिजस्ट्रेशन को लेकर भी बात होगी।

– आशीष भारती, एसएसपी