नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के कुर्सेला रेलवे पुल नंबर 10 के पास बुधवार को करीब 11 से 12 बजे के बीच में अज्ञात ट्रेन से कटने पर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार की सुबह में स्थानीय लोगोंने घटना की जानकारी नवगछीया जीआरपी थाना पुलिस को दी. जिसके बाद जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे नवगछीया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा

जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि जब तक शव कि पहचान नहीं होता है इसे तीन दिनों तक पहचान के लिए रखा जाएगा और इसका फोटो भी लोकल थाना के अलावे रेल थाना में भी भेजा गया है ताकि इसका शिनाख्त हो सके.
