टैंकर ने ट्रक में मारा धक्का हो गयी भयानक मौत, अगले माह थी उसकी शादी-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित अनुमंडल कार्यालय के सामने गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे खरे ट्रक जे एच 12 सी 3569 में पूर्णिया की और से आ रही टैंकर डब्लू बी 11 डी 4009 ने जोरदार धक्का मारा. जिसके बाद खरे ट्रक के नीचे काम कर रहे खलासी की सहरसा जिला के सौरबाजार थाना के सिरहा टोला निवासी  मोहम्मद नाबुद्ध का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम की मौके पर ही मौत हो गयी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीँ टैंकर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची नवगछिया पुलिस ने शव और घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुचाया. अनुमंडल अस्पताल में घायल टैंकर चालक भोजपुर जिला के कोल्बर थाना के पंचगछिया निवासी मुंडेव भगत के पुत्र हरेंद्र भगत ने बताया कि हाइवे स्थित अनुमंडल कार्यालय के सामने एक ट्रक खरी थी और वो अपना टैंकर पूर्णिया की और से चलाते हुए नवगछिया की और आ रहा था

मगर अचानक अनुमंडल कार्यालय के सामने टाटा 407 आ जाने की वजह से उसकी गारी अनियंत्रित हो गयी और खरी ट्रक में जा टकराई. वहीँ टैंकर के बीच आयी टाटा 407 बी आर 10 जी ए 3062 भी टैंकर में जा टकराई जिससे चालक सहित  खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. वही  अनुमंडल अस्पताल में ट्रक चालक मधेपुरा जिला के बिर्निया निवासी मोहम्मद इब्राहम ने बताया कि मृतक मोहम्मद नसीम उसका साला है जो महज 12 दिन से ट्रक में साथ था. ट्रक मधेपुरा के बिजेंद्र साह की है. चालक ने बताया कि ट्रक खराब होने के बाद एक स्टाफ राहुल दजसरी गाड़ी से जैक आया जिसे मृतक ने ट्रक के नीचे लगाकर गारी को उठा लिया था. टैंकर के धक्के से ट्रक के नीचे काम करने के दौरान उसका सिर ट्रक के चक्के की नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी उसने बताया कि वह घोघा से डस्ट लेकर मधेपुरा जा रहा था. पुलिस दवारा शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया गया. अनुमंडल अस्पताल आये मृतक के पिता मोहम्मद नोबुद्ध आलम ने बताया कि उसे 6 पुत्र है जिसमे की मृतक पांचवे नंबर पर था. वहीं उन्होंने कहा कि मृतक की शादी फाइनल हो गयी थी अगले माह ही उसकी शादी भी थी.