TMBU : स्नातक में नामांकन को लेकर कंपार्टमेंटल पास छात्र भी भर सकेंगे फॉर्म

शिक्षा/जानकारी

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातक में नामांकन को लेकर अब कंपार्टमेंटल परीक्षा पास और नए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। उनके लिए टीएमबीयू मौका देगा।.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इतना ही नहीं जिन छात्रों ने फार्म गलत भरा है, उन्हें भी संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिनों में पोर्टल खुलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को यूएमआईएस के चार एक्सपर्ट और टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति और प्रतिकुलपति सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। .

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो. एलसी साहा ने कहा कि कंपार्टमेंटल परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट देर से आया है। इसलिए वे लोग फॉर्म नहीं भर पाये थे। वहीं कई अन्य छात्रों ने भी किसी कारणों से आवेदन नहीं किया था। इस बार ये सभी लोग आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल खुलने के बाद फार्म भरने के लिए तीन-चार दिनों का मौका दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरे हैं, वे एक बार अपना आवेदन देख लेंगे और अनजाने में कोई गलती हो गई हो तो उसे सुधार लें। .