नवगछिया: तेजस्वी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर शानदार आयोजन

NEWS

नवगछिया- तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर गोसाईगांव 14 नंबर रोड में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर राधा कृष्ण की भूमिका में प्रिंस राज, कृष्णा, एवं रूही, यूसीका, अनिका, ने सबों को हर्षित कर दिया। बच्चों ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” वो कृष्णा है के गाने पर डांस किया । बच्चे मटकी को फोड़ने एवं राधा-कृष्ण के गानों पर झूमते रहे एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाई दी।

विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मुस्कान , नितिन कुमार, प्रेरणा सिन्हा रिया कुमारी आदि। प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संबोधित किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी छात्र-छात्रा जय श्री तेजस्वी राज आदि उपस्थित हुए।