इस तारीख को तेजस्वी यादव का नवगछिया से नारायणपुर में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत -Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया: युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी संविधान बचाओं न्याय यात्रा के लिए दिनांक 9 फरवरी 2018 को पटना से सड़क मार्ग से कटिहार जाने के क्रम में राजद कार्यकर्ता द्वारा नवगछिया, बिहपुर, खरीक नारायणपुर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।ज्ञात हो कि तेजस्वी जी पुर्णिया प्रमंडल से 9 फरवरी 2018 से संविधान बचाओं न्याय यात्रा शुरू करेंगे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक 10 फरवरी 2018 को कटिहार,11 फरवरी पुर्णिया,12 फरवरी किशनगंज,13 फरवरी अरारिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा के दौरान जिस तरह से राज्य भर में जगह-जगह लोगो ने नीतीश जी का विरोध कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने का काम किया है इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश कुमार से राज्य की जनता का मोह भंग हो चुका है प्रदेश की जनता नीतीश जी से मुक्ति चाहती है.

वही दूसरी तरफ तेजस्वी जी के हर जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ती है और उनके स्वागत में जनता फूलों की वर्षा करते है. नीतीश कुमार जी के सभी यात्राओं को जनता ने विरोध कर नकारा है वही तेजस्वी यादव जी पिछले ‘‘जनादेश अपमान यात्रा’’ को प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक समर्थन दिया है उसी तरह पुर्णिया प्रमंडल से 9 फरवरी 2018 से आयोजित होने वाला संविधान बचाओं न्याय यात्रा को ऐतिहासिक समर्थ मिलेगा.