सुमो अपना मानसिक संतुलन खो चुके : तेजस्वी यादव

भागलपुर / पटना

पटना : भाजपा नेता सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सुमो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैैं। असल में उनकी राजनीति खत्म हो गयी है, इसलिए इस तरह की बातें कह चर्चा में बने रहना चाहते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदित हो कि सुशील मोदी बीते कुछ दिनों से लालू प्रसाद पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। उन्‍होंने पहले मिट्टी घोटाला का आरोप लगाया, फिर जमीन घोटाला की बात कही। सुशील मोदी ने मंगलवार को भी लालू पर नए आरोप लगाए। कहा कि लालू ने बिहटा में शराब फैक्ट्री खोलवाकर करोड़ों की संपत्ति बनाई। सिर्फ 55 हजार निवेश कर करोड़ों की जमीन के मालिक बन गए।

तेजस्वी ने कहा कि सुमो का हाल यह है कि एक ही आरोप वे बार-बार लगा रहे हैैं, जबकि उसपर स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है। वे राजद सुप्रीमो को बदनाम करने में निरंतर लगे हैैं। केवल खबरों में नाम आने के लिए वह ऐसा करते हैैं। लोग उनके आरोप नजरअंदाज करते रहे हैैं।