भागलपुर: आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बाबा नगरी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर के ज्योतिलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से देश व प्रदेश के सुख, शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री सांसद ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा शीघ्र केंद्र सरकार को घोषित कर देना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह श्रावणी मेला राष्ट्रीय ही नही बल्कि विश्व प्रसिद्ध मेला है,बाबा भोलेनाथ के दर्शन व जल चढ़ाने के लिए देश और विदेश से शिवभक्त यहां पहुँचते हैं। राष्ट्रीय मेला घोषित होने के बाद कावरियों को अधिक से अधिक सुवधा प्राप्त होने लगेगा ।

शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। फिलहार बिहार और झारखंड सरकार कावरियों के अनुरूप सुवधा मुहैया कराने में विफल साबित हो रही है। मैंने पिछले 2016 के संसद के मानसून सत्र में श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की मांग को लोकसभा में मजबूती के साथ उठाया था । लेकिन केंद्र सरकार विश्व स्तरीय श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने में गंभीरता नही दिखा रही है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुनः इस मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
