शिवरात्रि आज, शिवालय सजे, निकलेगी गौशाला से शिवजी बारात

NEWS

 

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गौशाला शिवलिंग
गौशाला शिवलिंग

नवगछिया : शिवरात्रि को लेकर गौशाला के शिवालय सज गए हैं। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव भक्त पूरी श्रद्धा से मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन करने में लगे हैं। श्री श्री १०८  महाशिवरात्रि कमेटी पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा उत्साह से शिव बारात निकालने की तैयारी कर रहे हैं। कमिटी ने बताया कि शिव जी के विवाह में बधू पक्ष से पंडित अजीत पाण्डेय और पुजारी रंजन झा के साथ यजमान राजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी पूजा में शामिल होंगे और माता पार्वती का कन्यादान करेंगे तथा देर रात्रि करीब १२ से विवाह का कार्यक्रम शुरू हों जायेगा जो कि सुबह ५ बजे तक चलेगा |

IMG_20170224_094555

गौशाला स्थित बाबा जगतपति महादेव मंदिर से भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी पूर्ण हों गयी है। इसमें २१ निशान के साथ ८ से १० डीजे, बैंड, भागरा, क्र्कधुम, मोर मोरनी, भुत बैताल, शिव झाकी के साथ हजारों लोग शामिल होंगे। जो शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करेगी। कमिटी ने बताया कि  शनिवार को ५१ ब्राह्मणों को भोजन कराया जायेगा उसके बाद ४ बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू हों जायेगा जो कि देर रात्रि तक चलेगा रविवार को संध्या ५ बजे से माता की विदाई समारोह शुरू हों जायेगी

सूचना : घर के आगे साफ सफाई रखे जिससे बरात को कोई असुबिधा न हों अगर संभव हो तो आपने छत से फूलो की वर्षा जरुर करे