ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत मवि कदवा के वर्तमान विद्यालय प्रभारी कृष्णकांत मंडल के द्वारा खुलेआम जिला शिक्षा पदाधिकारी फूलबाबू चौधरी के आदेशों का अवहेलना किया जा रहा है. मालूम हो कि पूर्व विद्यालय प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह का 1 अप्रैल 2017 में, सड़क हादसे के दौरान पैर टूट जाने के कारण उनके द्वारा तत्काल विद्यालय का प्रभार कृष्णकांत मंडल को दिया गया था. वर्तमान में जब नरेंद्र कुमार सिंह स्वस्थ होकर विद्यालय में अपना योगदान दिया तो, श्री मंडल द्वारा उन्हें प्रभार नहीं दिया जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि पदस्थापना विवरणी के अनुसार नरेंद्र कुमार सिंह विद्यालय में सबसे वरीय शिक्षक हैं. उक्त बातों को लेकर नरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जिला कार्यक्रम (स्थापना) शिक्षा विभाग, भागलपुर कार्यालय में आवेदन दिया गया था. जिस पर डीओ फूलबाबू चौधरी ने अनुशंसा करते हुए आदेश पत्र श्री मंडल को भेज कर, एक सप्ताह के अंदर विद्यालय का पूर्ण प्रभाव श्री नरेंद्र कुमार सिंह को देते हुए अद्योहस्ताक्षरी को सूचित करने को कहा गया है.
लेकिन श्री मंडल ने आवेदन प्राप्त कर न तो रिसीविंग दे रहे हैं ना हीं प्रभार, जब नरेंद्र कुमार सिंह बोलते हैं तो आनाकानी करते हुए यह कह कर टाल देते हैं कि पहले आवेदन पढ़ेंगे उसके बाद कुछ कहेंगे. कृष्णकांत मंडल 2 दिन से बिना सूचना के ही मोबाइल बंद किए हुए, विद्यालय से फरार हैं. जिससे विद्यालय का स्थिति दिन-प्रतिदिन नाजुक होती जा रही है. वही शिक्षकों ने बताया कि वह कभी भी 12 बजे से पहले विद्यालय नहीं आते हैं. हम लोग बार-बार कहते हैं- इस तरह आप ही आइएगा तो हम लोगों का क्या होगा ? तो वह कुछ नहीं होने की बात कह कर बात टाल देते हैं.

क्या कहते हैं? नवगछिया बीईओ,
इस संबंध में जब नवगछिया बीईओ दिनेश प्रसाद से पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि विद्यालय का प्रभार आदान प्रदान कराने को लेकर जिला से लेटर मुझे कल ही मिला है. कुछ जरूरी कार्य को लेकर नहीं देखा गया है. कल अपने स्तर से देखकर, इस संबंध में लिखित करवाई की जाएगी.
