नवगछिया: शहर के बीचों बीच हृदय में बसा हरि महाराज ठाकुरबाड़ी में विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में चल रहा श्रावण झूलानोत्सव से पूरा मंदिर परिसर पुलकित हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शाम होते ही मंदिर में भगवान का झूलन शुरु हुआ। जो देर रात्रि तक पूरे चरमोत्कर्ष पर रहता है। स्थानीय गायकों द्वारा अनेकानेक झूलन के गीत संगीत व भजन गाये जा रहे है।


मंदिर के पुजारी विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा झूले की डोर पकड़कर भगवान राम व किशोरी जी को झूला झुला रहे है।

यह मनोरम दृश्य को देखकर श्रद्धालु भक्तिभाव में आनन्द हो रहे है और खुशी में झूम रहे है। मंदिर कमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि वह मंदिर की परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। उसी क्रम में श्रावण झूलनोत्सव को पूरी भव्यता से मना रहे है। कार्यक्रम में मोहन पोद्दार, शिव कुमार मंडल, चंद्रशेखर शर्मा, मोहन शर्मा का योगदान महत्पूर्ण रहा।
