नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर पंचायत के जपतैली वार्ड नंबर एक निवासी नारायण शर्मा के 18 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी की मौत विषधर सांप का डंसने से हो गयी. जानकारी मिली है कि गुरुवार की सुबह अपने घर से शौच करने खेत जा रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया. सांप डंसने के बाद लड़की चिल्लाई तो मौके पर कई स्थानीय लोग जुट गए. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज ले जाया गया.

जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है. लड़की की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है.
