नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की रात मुरली गांव के पास मधेपुरा जिले के रामचरण टोला मोरसंडा निवासी ट्रेक्टर चालक विलाश शर्मा (50) की गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने विलश शर्मा के सर में एक गोली मारी है. सुबह मुरली गांव के ग्रामीणों ने राजमार्ग पर लावारिस अवस्था में सड़क के पास ही उक्त चालक का शव देखा और रंगरा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने जब छान बीन की तो पास से ही ट्रेक्टर भी बरामद कर लिया. ट्रेक्टर पर मिले कागजातों और मृतक के पास से मिले मोबाइल की सहायता से चालक की शिनाख्त की गयी. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदादिकारी मुकुल कुमार रंजन ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है. मृतक के पास से 1540 रुपया, आधार कार्ड, ड्रायवरिग लायसेंस,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक मोबाइल और ट्रेक्टर बरामद किया है. ट्रेक्टर का मालिक नवगछिया थानाक्षेत्र के मिल्की निवासी शशिभूषण यादव उर्फ भासो नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है. चालक नवगछिया के रेलवे रेक प्वाइंट से नामक व अन्य सामग्रियों की ढुलाई का काम करता था. हत्या का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. चालक के पास नकदी और मोबाइल सुरक्षित है इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि लूट के मकसद से चालक की हत्या नहीं की गई होगी. चालक की हत्या का कारण निजी रंजिश या कोई अन्य कारण हो सकता है. इधर रंगरा पुलिस ने चालक के शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की प्राथमिकी मृतक के सगे भाई मनोज शर्मा के लिखित बयान पर दर्ज की गई है.

सात आठ साल से नवगछिया में ही रह रहा था विलास शर्मा
विलास शर्मा के परिजनों ने बताया कि वे नवगछिया के मिल्की में ही रहकर इसी गांव के शशि भूषण यादव उर्फ भाषण यादव नाम के व्यक्ति के यहां करीब साथ 8 वर्षों से रह कर ट्रेक्टर चलाता था. बीच बीच में वह अपने मधेपुरा जिला स्थित घर पर भी जाता था. रेक पॉइंट पर कार्य करने वाले कर्मियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद विलास शर्मा अपने ट्रैक्टर पर नमक लोड करके पूर्णिया जिले के बनमनखी गांव नमक पहुंचाने गया था. ट्रैक्टर के मालिक शशि भूषण यादव ने बताया कि देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे विलास शर्मा ने फोन किया और बताया कि बनमनखी के व्यापारी के यहां उसने नमक अनलोड कर दिया है. अब वह पुनः नवगछिया आ रहा है. शशि भूषण यादव ने बताया कि उन्होंने विलास शर्मा को कहा कि ज्यादा रात हो गई है तुम वहीं पर रुक जाओ. लेकिन विलास बोला कि चिंता की कोई बात नहीं है
मैं समय रहते ही नवगछिया पहुंच जाऊंगा. इसके बाद सुबह मुरली गांव में एक लाश होने की सूचना मिली और जब जाकर देखा तो पता चला कि मरने वाला विलास है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि विलास के साथ बनमनखी से नवगछिया आने के क्रम में कोई न कोई उसके ट्रैक्टर पर जरूर था. सुबह पुलिस अख्तर की छानबीन में पता चला है कि विलास के ट्रैक्टर में तेल नहीं था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारों ने सुनियोजित तरीके से विलास की के हत्या की घटना को अंजाम दिया है. बात सामने आ रही है कि अपराधियों ने कुचक्र रच कर या तो विलास को तेल नहीं लेने दिया या फिर कम तेल लिया. जब तेल समाप्त हो जाने की वजह से ट्रेक्टर वजह से जब मुरली के पास रुक गया होगा तब आसानी से अपराधियों ने विलास को अपने गिरफ्त में ले लिया होगा और उसकी हत्या कर दी गई होगी. बात यह भी सामने आ रही है कि अपराधियों का मकसद लूटपाट नहीं था. अपराधी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया है.
परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था विलास
मृतक विलास शर्मा के पैतृक गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में थे. ग्रामीणों का कहना था कि विलास अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. ट्रेक्टर चला कर विलास अपने परिवार को पाल रहा था. विलास की हत्या हो जाने के बाद उसका पूरा परिवार अनाथ हो गया. विलास का 12 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार, पत्नी उमा देवी, पुत्री नीलम देवी का रो रो कर बुरा हाल है. विलास के ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.
कहते हैं एसडीपीओ
नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से किसी निजी रंजिश के कारण विलास की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि चुकी मृतक के पास से नगदी व अन्य सामग्री बरामद की गई है इसलिए अपराधियों का मकसद लूट नहीं रहा होगा. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान में जुट गई है. जल्द ही हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
