विक्रमशिला पुल : साल का सबसे बड़ा जाम, गाड़ी छोड़कर पैदल हांफते हुए चल पड़े लोग -Naugachia News

NEWS

हजारों यात्री प्रतिदिन नवगछिया से भागलपुर की ओर आते-जाते हैं। सुबह से जाम में फंसे रहने के कारण यात्री बस और सवारी गाड़ियों को छोड़कर लोग पैदल ही पुल पार कर रहे थे। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। यात्री चिलचिलाती धूप से काफी परेशान थे। यात्रियों की परेशान देखने के लिए कोई नहीं था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के दीवाकर सिंह पत्नी और बच्चे के साथ भागलपुर आ रहे थे। कहा शादी का सामान खरीदने भागलपुर बाजार जा रहे हैं। सुबह नौ बजे नवगछिया से तेतरी मोड़ पहुंचे थे लेकिन दिन के 11 बजे तक गाड़ियां आगे बढ़ नहीं रही थी। सात किमी. धूप में पैदल सफर कर जीरोमाइल एक बजे पहुंचे। नारायणपुर के योगी मंडल और पूर्णिया के पुरुषोत्तम सिंह भी पैदल पुल पारकर जीरोमाइल पहुंचे।

10 से ज्यादा एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही

नवगछिया से भागलपुर की ओर आ-जा रहे 10 से ज्यादा एंबुलेंस भी जाम में फंस गयी थी। एंबुलेंस की आवाज सुनकर पुलिस आगे निकालने के लिए दौड़ पड़ते थे लेकिन जाम के कारण वह भी परेशान थे। कई एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रही। दोपहर दो बजे मायागंज अस्पताल से बीमार मरीज को लेकर एक एंबुलेंस पटना जा रही थी। यातायात टीओपी के पास एंबुलेंस जाम में फंस गई। पुलिस जाम में फंसे एंबुलेंस को निकालने का प्रयास किया। नवगछिया की ओर से आ रही गाड़ियों को को रोकने के आधे घंटे बाद एंबुलेंस को निकाला गया।

स्कूली बच्चे भी जाम से हुए परेशान

जाम के कारण स्कूली बच्चे भी काफी परेशान हुए। बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर भारी वाहनों का काफिला लगा था। दिन के करीब 12 बजे एक निजी स्कूल में छुट्टी हुई। मुख्य सड़क पर जाम रहने के कारण लोग स्कूल के रास्ते निकल रहे थे। इस दौरन काफी अविभावक चार पहिया वाहन लेकर बच्चों को लेने पहुंच गए थे। स्कूल के रास्ते में भीषण जाम लग गया था। तिलकामांझी पुलिस जाम छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि बाकी जगहों पर दोपहर दो बजे स्कूल में छुट्टी को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट थी।