नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के 14 नंबर सड़क बजरंगबली मंदिर के पास साक्षी मेडिकल की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकानदार सुनील कुमार सुजान ने जब सुबह दुकान खोला तो उसने पिछले दरवाजे के लोहे की कुंडी एवं चदरा को कटा देखा एवं दरवाजा खोलने पर उसे लोहा काटनेवाला लोहे की चौड़ी आरी दरवाजे के पास टेढ़ा गिरा हुआ दिखा उसी पत्ती से कुंडी, लोहे का चदरा काटने का प्रयास किया गया था.

दरवाजा के चदरा को नीचे से काटा गया था.लेकिन चोर के असफल रहने पर उसने सुरंग बनाने के लिए मिट्टी भी हटाया था.मकान मालिक पैक्स अध्यक्ष शालिग्राम शर्मा, दुकानदार सुनील ने चोरी के घटना की सुचना आवेदन के साथ भवानीपुर ओपी को दिया।
