नवगछिया : साबधान रोज-रोज हो रही चोरी, मारवाड़ी धर्मशाला के पास फिर …-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया के मुख्य बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के पास प्रिंस डीजे में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का गेट तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान के संचालक मोहम्मद कासिम ने बताया कि शुक्रवार को दुकान बंद करने के बाद जब सुबह अपने दुकान पंहुचा तो देखा की दुकान खुला हुआ है. दुकान की तलासी लेने पर मालूम चला की की चोरों ने दुकान का कब्ज़ा उखाड़ कर दुकान में रखे लगभग 15 हजार रुपये, एक मोबाईल व दिवाली में बेचने के लिए लाया गया पटाखा, एक माइक समेत कई जरूरी कागजात चोरों द्वारा उरा लिया गया. जिसके बाद मोहम्मद कासिम द्वारा नवगछिया थाना में दुकान में हुई चोरी की मौखिक शिकायत की गयी. मालूम हो की नवगछिया बाजार में यह पहली घटना नहीं है जब चोरों द्वारा चोरी जैसी संगीन घटना को अंजाम दिया गया हो.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महज दो दिन पूर्व ही नवगछिया के मुख्य बाजार स्थित प्रोफेसर कॉलनी निवासी पूर्व शिक्षक हीरालाल पंडित के घर चोरों द्वारा लाखो के जेवरात व नगद चोरी की गयी थी. उसी दिन प्रोफेसर कॉलनी स्थित बैथल मिशन स्कूल में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.

वहीं नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. जिसके आलोक में पूर्व में चोरी के मामले में गिरफ्तार चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.