नवगछिया : बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ही लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर आसीन करा सकती है. वास्तव में महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही नहीं भाजपा के हर एक जमीनी कार्यकर्ता के खून पसीने के मेहनत की जीत है.
वह नवगछिया तुलसीपुर गांव में आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल होने के लिए जाने के दौरान मकनपुर स्थित राजपैलेस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारती के द्वारा राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को घोषित किया गया है राज्यपाल रामनाथ गोविंद जी भारतीय जनता पार्टी से बहुत ही दिनों से जुझारु कार्यकर्ता के रूप में है. वे माननीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अध्यक्ष रहते हुए पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.
वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. इस अवसर पर श्री हुसैन के साथ में नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यसमीति सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला परिषद् सदस्या नंदनी सरकार, कुमकुम देवी, विपीन मंडल, मुक्ति नाथ सिंह, रंगरा प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन, रवीश कुमार भारती, अवधेश शर्मा, फाइटर जेम्स, राजकुमार रजक, गौतम यादव, शमशेर आलम, मो नईम, कौशल जयसवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
फाइटर जेम्स को किया गया सम्मानित
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने नवगछिया के स्थानीय वह ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर गेम्स को राज पैलेस में ही एक शादी समारोह में सम्मानित किया. श्री हुसैन ने कहा कि जब इन दिनों देश विदेश में नवगछिया का नाम रोशन कर रहे हैं. तुमसे उम्मीद है कि वह पूरी लगन और मेहनत के साथ खेले और नवगछिया के नाम को ऊंचाई पर लेकर जाएं.
