राशन कार्ड बनाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर उमड़ी भीड़, दुकानदारों की चांदी-Naugachia News

NEWS

नवगछिया :- घर चलाने के साथ ही राशन का जुगाड़ करने की जिम्मेदारी भी अब आधी आबादी उठाएगी. जो राशन कार्ड के लिए आवेदन से लगायत जन वितरण प्रणाली की दुकानों से खाद्यान्न का उठाव करेगी. सरकार के नए प्रावधानों के मुताबिक अब सिर्फ महिलाओं के नाम से ही राशन कार्ड बनेंगे. इसके लिए जिले में नए सिरे से राशन कार्ड जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. जिसके लिए नियमों में की गई तब्दीली ने क्षेत्र की महिलाओं को कतार में खड़ा कर दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फार्म जमा करने में प्रशासन की लापरवाही

राशन कार्ड बनवाने के लिए​ सोमवार को नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस कांउटर पर पंचायत वार आवेदन लिए जा रहे हैं. जिसमें की सोमवार को प्रखंड के खगड़ा पंचायत फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन होने की वजह से खासी भीड़ रही. भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की नहीं की गई है. खगड़ा पंचायत के उप मुखिया वीणा सिंह, धनरजिया देवी, मालती देवी, हेमा देवी, पूजा देवी, व सहित कई महिलाएं सुबह से अपने छोटे बच्चों को गोद में लिए कतार में खड़ी अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थी.

वहीं, पंचायत के अन्तर्गत गोनरचक निवासी अशोक मंडल ने कहा कि वे सुबह आठ बजे से ही लाईन में लगकर अपने बारी इंतजार कर रहे थे. तभी अंचल क्रमी ने बताया कि आप राशन कार्ड फार्म जमा नहीं कर सकते है. आप अपने पत्नी या फिर महिला मुखिया के नाम से फार्म भर कर जमा कर सकते है. वहीं पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने कहा कि राशन कार्ड बनाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर सोमवार को खगड़ा पंचायत का नंबर था.

जिसमें की काउंटर पर प्रशासन के तरफ से कोई समुचित व्यवस्था नहीं था. जिसमें की फार्म जमा करने आए लोगों को काफी दिक्कतें हुई. मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने कहा कि यहां पर प्रशासन द्वारा कम से कम चार काउंटर लगाना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ती की जानी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि खगड़ा पंचायत में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के बीच सूचना के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है.

आवासीय बनवाने की चिंता

राशन कार्ड के आवेदन से पूर्व उसमें आवश्यक आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोग आरटीपीएस काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों में खड़े रहने का टेंशन झेल चुके हैं. इसके अलावा महिलाओं को अपना आधार कार्ड बनवाने तथा बैंक में खाता खुलवाने में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

अब आवेदन जमा करने की जिद्दोजहद

राशन कार्ड में आवश्यक कागजातों को तैयार करने के बाद अब महिलाओं को प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने के लिए काफी जिद्दोजहद करना पड़ रहा है. विभाग द्वारा आवेदन जमा करने के लिए पंचायत वार रोस्टर तैयार करने के बाद भी काफी भीड़ काउंटर पर उमड़ रही है. जिससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

फॉर्म बेचने वाले दुकानदारों की चांदी

लोगों की बेतहाशा उमड़ रही भीड़ से फॉर्म बेचने वाले दुकानदारों की भी चांदी कट रही है. सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना के सर्वे से वंचित लोगों के लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वंचित तथा पात्र लोगों से आवेदन जमा करने के निर्देश के बाद फॉर्म बेचने वाले दुकानदार भी तीन पन्ने के आवेदन को आसानी से पांच से 15 रुपये में बेंचकर चांदी काट रहे है.

कहते हैं पदाधिकारी

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि यह राशन कार्ड एक दिन नहीं बनना है. यह जाती, आय और निवास के तहत बनाया जाएगा. आज गलत अफवाह के कारण काउंटर पर भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी. जो कि इस संबंध में जिलाधिकारी से बात कर सभी बीडीओ से विचार विमर्श कर के एक-एक गांव वाइज सूचना देकर लाभुकों से फार्म लिया जाएगा और नवगछिया एसपी से बात कर आरटीपीएस काउंटर पर महिला पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ती की जाएगी.

राशनकार्ड बनाने में कागजातों की सूची

नए राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र में जो कागजात जोड़ना है उसमें विभागीय प्रपत्र क में , आधार कार्ड का छाया प्रति, बैंक खाता के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति जिसपर खाताधारी का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, 4 आवासीय प्रमाणपत्र 5 विभागीय आवेदन पत्र क के क्रमांक 10 अथवा, 11 जो लागु है, के संबंध में शपथ पत्र 6 न सम्पुर्ण परिवार का तीन फोटो वहीं राशन कार्ड में संशोधन नाम जोड़ना, नाम हटाने के लिए 1 आवेदन पत्र विभागीय प्रपत्र ख में 2 व्यक्ति जिसका नाम जोडा जाना है, उसमें आधार कार्ड की छाया प्रति 3 विभागीय आवेदन प्रपत्र ख के क्रमांक 8 एवं 9 में लागू कारण के प्रमाण पत्र की छाया प्रति यथा निवास में परिवर्तन हेतु आवासीय प्रमाणपत्र देना जरूरी है