नवगछिया: नवगछिया बाजार के लोगो उम्मस भरी गर्मी से रात भर लोग सो नहीं पाये, बच्चे की नींद पूरी नहीं होने की वजह से कुछ बच्चे स्कूल समय पर नहीं पहुच पा रहे है.। बता दे कि कल शाम के आंधी तूफान के बाद नवगछिया बाजार की बिजली गुल हो गयी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मगर आस पास के इलाके में रात भर बिजली रहने की बात सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक पावर सप्लाई स्टेशन में कुछ खामियां आने की वजह से बिजली रात भर गुल रही। विभाग के जे ई के बताया कि सब स्टेशन में फ़ॉल्ट आने से ये समस्या हुई है इसे ठीक करने के लिए भागलपुर के टीम आएगी उसके बाद ही ठीक होगा। अगर समस्या छोटी हुई तो जल्द हो बिजली उपलब्ध हो जायेगी नहीं तो कुछ कहा नहीं जा सकता।

