भागलपुर: मिस्ड कॉल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। फिर मुलाकातों के साथ इश्क की गाड़ी दौड़ पड़ी। दोनों ने भागकर शादी कर ली। इस बीच लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की एफआइआर दर्ज करा दी। सोमवार को पुलिस ने जब दोनों को किशनगंज से पकड़ा तो लड़की बोली कि प्यार किया है तो डरना किस बात का? लड़की नालंदा के रहुई की रहने वाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार लॉटरी के अवैध कारोबारी रोहित को मिस्ड कॉल के माध्यम से एक लड़की से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। लड़की रोहित की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर उससे प्यार करने लगी। बीते 13 अप्रैल को दोनों घर से भाग गए। दोनों ने किशनगंज जाकर शादी कर ली।
इधर, लड़की के पिता ने बटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर उनका पता लगाया। पुलिस ने किशनगंज के सुभाषपल्ली कबीर चौक से दोनों को पकड़ लिया।

