भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा अगस्त में होगी। इस परीक्षा में वैसे छात्र शामिल होंगे, जो किसी न किसी कारण पूर्व की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे।
कई छात्र 2008, 09, 10, 11 में रजिस्ट्रेशन कराए हैं और किसी न किसी कारण स्नातक की परीक्षा पास नहीं कर सके। ऐसे छात्र विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। साथ ही वैसे छात्र जिनका रिजल्ट पेंडिंग है, उन्हें भी विशेष परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। कुलानुशासक डॉ. योगेंद्र ने बताया कि छूटे-बढ़े छात्रों के लिए विशेष परीक्षा अंतिम परीक्षा होगी। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे, उनके लिए आगे कोई परीक्षा नहीं होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!