पार्ट थ्री के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त, इस तारीख से होगी परीक्षा

भागलपुर / पटना

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पार्ट थ्री में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 20 अप्रैल को समाप्त हो गयी। वहीं 26 अप्रैल से परीक्षा की तिथि है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवि के परीक्षा विभाग ने कहा है कि पार्ट वन और पार्ट टू 2017 के परीक्षा दे चुके वैसे छात्र जिन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है उन लोगों को फॉर्म भरने की इजाजत दी गई थी।

शेष लोगों को यह इजाजत नहीं थी लेकिन विभिन्न वर्षों के छात्र पेंडिंग और प्रोमोटेड रिजल्ट वाले छात्र विवि में शुक्रवार को भी घूम रहे थे। जो रिजल्ट नहीं क्लियर होने के कारण पार्ट थ्री का फार्म नहीं भर सके। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित हो चुके छात्रों को ही सिर्फ यह इजाजत थी। अधिकतर मामलों का निबटारा कर दिया गया था। इसलिए अब परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं एडमिट कार्ड बनाने का काम शुरू हो चुका है। रविवार को भी इसका काम होगा।