नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत के छोटी परवत्ता गांव से सोमवार को अज्ञात चोरों द्वारा चलाए गए ट्रैक्टर को इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष आनी संतोष कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सबौर से बरामद कर लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि रविंद्र कुमार का ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात को चुरा लिया था. मंगलवार को अलसुबह ट्रैक्टर मालिक ने मामले की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दिया.

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात सबौर से ट्रेक्टर बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरों को भी चिन्हित कर लिया है. छापेमारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
