नवगछिया : पंचमुखी बालाजी धाम के लिये निकली विशाल निशान शोभायात्रा-Naugachia News

NEWS

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : मोहन पोद्दार, रामनवमी के मौके पर नवगछिया के नवादा ग्राम स्थित पंचमुखी बालाजी धाम के लिए आज  विशाल, भव्य और अद्भुत निशान शोभायात्रा निकाली गई।

श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण से हजारों निशानों का पूजन कर यह शोभा यात्रा निकली जिसमे गोसाई गावं से लगभग ३०० लोग शामिल हुए  और जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।  शोभायात्रा में हजारों पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं ।

सबसे बड़ी बात नवगछिया के इतिहास में शिव विवाह के बाद यह दूसरी शोभा यात्रा रही, एक आकड़े मुताबिक शोभा यात्रा में लगभग ५००० हजार लोग शामिल हुए| राजेंद्र कोलोनी के द्वारा २५ फिट भगवा झंडा निकला गया जिसमे गौ हत्या को बंद करने के लिए नारा लग रहा था और dj पर घर घर भगवा छाया है राम राज फिर आया है पर लोग झूम रहे थे वही राजेंद्र कॉलोनी और नया टोला ने शोभा यात्रा का शोभा बढ़ाया

शोभा यात्रा गौपाल गौशला से बड़ी माँ शीतला मंदिर होते हुए माँ बम काली मंदिर चौक पर पहुंची, जो कि दुर्गा स्थान चौक होते हुए स्टेशन गयी  स्टेशन से नया टोला के लगभग १००० लोग और मद्दतपुर से ६०० तथा तेतरी से लगभग ५०० लोग जुड़े वही राजेंद्र कॉलोनी से भी करीब ८००, तुलसीपुर से ५००, पकरा से ६००  की संख्या में लोग जुड़े जो कि महाराज जी चौक, चौती दुर्गा मंदिर के आगे से श्री श्री 108 पंचमुखी बालाजी धाम नवादा पहुंची।

इसमें शामिल श्रद्धालुओं को फूल तथा नींबू-पानी रूंगटा सत्संग भवन से पास, नन्दलाल चौक के पास फल की, शहीद टोला चौक के पास शर्बत और फल की, एन ए सी के पास शर्बत आदि से जगह-जगह स्वागत किया गया। बताते चलें कि श्री श्री 108 पंचमुखी बालाजी मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार के निर्माण का कार्य जोरों पर है। मंदिर के संस्थापक शंकर बाबा ने बताया कि 2017 में  श्रीराम दरबार बनकर तैयार हो जाएगा।  आज का यह शोभा यात्रा हिंदू एकता का प्रतीक बन गया |

आज की निशान यात्रा कार्यक्रम में जगतपति महादेव मंदिर किशन साह, रणजीत भगत के अलावे सभी सदस्यगण, श्रीश्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल, नयाटोला के गौरव, हरि, प्रहलाद, पाण्डव, नीरज, भानु, सूरज का काफी सराहनीय रहा  वही नवगछिया डॉट कॉम से मोहन पोद्दार मौजूद थे