इस्लामाबाद| पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जनरल बाजवा ने कहा, “पाकिस्तान, भारत द्वारा की गई किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक को नकारता है| अगर उसने भविष्य में ऐसी किसी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया तो पाकिस्तानी सेना भी भारत को आक्रामक जवाब देने के लिए तैयार है|”

गौरतलब है कि भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बीते दिनों एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर कहा था कि खतरा होने पर हमारे पास एक्शन लेने का अधिकार है|
रावत ने कहा कि भारत आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देगा, जिससे पाकिस्तान चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थन करने की अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो जाएगा| गौरतलब है कि रावत ने वाइस चीफ रहने के दौरान नियंत्रण रेखा पार आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी|
