नवगछिया : अनियंत्रित बोलेरो ने कुचला स्कूली छात्र को, घंटे तक सड़क को पूरी तरह से जाम -Naugachia News

कदवा

नवगछिया  : नवगछिया के कदवा और मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार को दोपहर दो बजे एक अनियंत्रित बोलेरो से कुचलकर खैरपुर कदवा निवासी विकास शर्मा के बारह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गयी. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया. इस दौड़ान आक्रोशित ग्रामीणों ने चौसा पुलिस जवानों के साथ बदसकूली और पत्थरबाजी भी किया. काफी मश्कत के बाद चौसा के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने बुझाने और मुआवजे के लिए सकारात्मकआश्वासन दिये जाने के बाद जाम हटाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोलेरो से कुचलकर स्कूली छात्र की मौत,
– विरोध में चार घंटे तक ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को किया जाम
– कदवा और चौसा थाना क्षेत्र की सीमा की घटना
– मुआजवे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम

जानकारी के अनुसार मनीष टिफिन में खाने के लिए घर आया और खाना खाने के बाद पुन: स्कूल के लिए रवाना हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर दो बजे मनीष स्कूल जाने के लिए कदवा चौकी के पास सड़क पार रहा था. इसी क्रम में भटगामा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बोलेरो ने बालक को जबरदस्त धक्का दे मारा जिससे वह करीब 20 फीट दूर जा गिरा. इसके बाद बोलेरे बालक को कुचलते हुए नवगछिया की ओर भाग गया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये. लेकिन महज सौ मीटर की दूरी पर प्रतिनियुक्त चौसा पुलिस चौकी के जवान नहीं पहुंचे.

इस कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गये और फोरलेन सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया. देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सबसे पहले घटना स्थल पर ढोलबज्जा के थानाध्यक्ष रामविचार सिंह ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद मौके पर पहुंचे चौसा के थानाध्यक्ष श्यामचंद्र झा, फुलौत के थानेदार महेश कुमार रजक, चौसा के बीडीओ इरफान अकबर आदि अन्य पदाधिकारियों द्वारा परिजनों को चार लाख मुआजवा दिये जाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त किया. इधर चौसा पुलिस ने बालक के शव को देर शाम पोस्टमार्टम करवाने के लिए मधेपुरा भेज दिया. देर रात पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया था. इधर चौसा के पुलिस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है.

उजड़ गयी फूलन की दुनियां
मनीष कुमार अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था. मनीष के पिता विकास शर्मा पंजाब में मजदूरी करते हैं तो उसकी मां फूलन देवी अपनी एक पुत्री और पुत्र मनीष के साथ खैरपुर कदवा में रहते थे. मनीष की दर्दनाक मौत हो जाने से फूलन देवी और उसकी सास गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है. इधर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सोनू जयसवाल, मुखिया अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, माले नेता रामदेव सिंह ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है.