खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक के समीप किराना व्यवसायी भवनपुरा निवासी राम किशोर जायसवाल की दुकान पर चढ़कर कोसी दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी पप्पू यादव,सिंटू यादव और उसके गिरोह के अपराधियों ने व्यवसायी से पांच लाख रुपये नगद की रंगदारी मांगी.रंगदारी नहीं देने पर सिंटू यादव,पप्पू यादव समेत गिरोह के सभी अपराधियों ने जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किराना व्यवसाई से अपराधियों ने मांगी पांच लाख की रंगदारी
रंगदारी नहीं मिलने से आक्रोशित अपराधियों ने व्यवसायी पर जान मारने की नीयत से किया फायरिंग
व्यवसाइयों में दहशत, सभी दुकानदारों ने दुकान किया बंद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने व्यवसायी को जान से मारने के लिए सीधी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जिससे व्यवसायी बाल-बाल बच गए.व्यवसायी ने भाग कर जान बचायी.व्यवसायी ने बताया अपराधियों ने मंगलवार को करीब डेढ़ बजे दिन में तकरीबन सात राउंड गोलियां चलायी.भीड़ भाड़ वाली जगह पर गोलीबारी की आवाज सुनकर सभी व्यवसायी अपने अपने दुकान को बंद कर भाग खड़े हुए.चौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

किराना व्यवसाई से 5 लाख की रंगदारी मांगने और दिनदहाड़े गोलियां फायर करने की घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक और आसपास के व्यवसायियों व ग्रामीणों में दहशत है.
घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन किया. गोलीबारी की घटना से खौफजदा व्यवसायी कुछ भी बताने को तैयार नही है.
मालूम हो कि बीते 6 माह में कुख्यात पप्पू यादव,सिंटू यादव,गौरव यादव समेत गिरोह के अन्य अपराधियों का तांडव जारी रहा है.

बीते माह पूर्व अपराधियों ने खरीक स्टेशन के समीप जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक पर इलेक्ट्रॉनिक समान विक्रेता व्यवसायी के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने,मोटरसाइकिल लूट करने,ग्रामीण चिकित्सक छोटू के क्लीनिक पर चढ़कर गोलीबारी करने और रंगदारी मांगने की घटना समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया.चौक पर लगातार हो रही घटना से व्यवसाइयों में कुख्यात पप्पू यादव सिंटू,यादव गिरोह का खौफ है.देर शाम तक व्यवसायियों ने अपराधियों के डर से दुकान नहीं खोले.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की घटना के संदर्भ में अब तक किसी व्यवसाई ने खरीक थाना में आवेदन नहीं दिया है.गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
